विष्णु कान्त श्रीवास्तव/राकेश द्विवेदी
बछरावां रायबरेली। स्थानीय विकास क्षेत्र की ग्राम सभा कसरावा में नल का पानी नाली में बहने को लेकर हुए विवाद ने विकराल रूप ले लिया , शनिवार शाम हुई मारपीट में रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गयी , मृतक के परिजनों द्वारा गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज़ कराया है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कसरावां की है गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय युवक सोनू पुत्र स्वर्गीय शिवचरण के घर के अंदर नल लगा है जिसके पानी निकास के लिये एक दो इंच का पाइप डालकर रोड की दूसरी तरफ सरकारी नाली में जोड़ा गया था , विवाद की जड़ यही थी , शनिवार शाम 5 बजे के आसपास मृतक के घर के सामने रहने वाले रामराज , हंसराज वा देशराज पुत्र राममिलन ने उनके घर के सामने बनी नाली में पानी आने के चलते गाली गलौज करना शुरू कर दिया , जिसपर सोनू द्वारा इसका विरोध करने पर तीनों भाइयों ने उसे बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया , जिसके चलते सोनू बुरी तरह से घायल हो गया परिजनों द्वारा घायल को बछरावां सीएचसी लाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ गड़नायक पांडे द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल ना ले जाकर घर वापस ले आये , जहाँ रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच में सोनू को मृत पाया। मृतक के बड़े भाई रामकरन ने बछरावां थाने में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले रामराज , हंसराज वा देशराज के खिलाफ थाने में हत्या करने की तहरीर दी है , पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है , मृतक की पूजा 28 वा उसके दो लड़कों रुप्रिंस 15 वा प्रिंस 11 का रो रोके बुरा हाल है , मृतक बछरवां कस्बे के शिवगढ़ रोड स्थित एक व्यसायी के यहाँ लकड़ी के तखत कुर्सी बनाने का कार्य करता था , इस घटना के बाबत कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया घटना की तहरीर प्राप्त हो चुकी है , आरोपियों की तलाश की जा रही है ।





