कायरोप्रैक्टिक व न्यूरोथैरेपी द्वारा किया गया जोड़ों व कंधों के दर्द का निःशुल्क इलाज

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

लखनऊ। कायरोप्रैक्टिक व न्यूरोथैरेपी द्वारा जोड़ो के दर्द एवं स्लिपडिस्क से परेशान मरीजों का आज श्री हनुमान जी मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, ए ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ के सहयोग से चंद्राज क्लीनिक के डॉक्टर शुभम कुमार ने लगभग 25 से 30 मरीजों का बीपी परीक्षण कर न्यूरोथैरेपी एवं कायरोप्रैक्टिक व न्यूरोथैरेपी द्वारा जोड़ों व कंधों के दर्द का निःशुल्क इलाज किया गया। जिसमें मरीजों को वर्षों वर्ष कंधों के जकड़न से 5मिनट में आराम दिया गया। डॉक्टर शुभम कुमार ने बताया कि उक्त थैरेपी द्वारा जहां गंभीर से गंभीर बीमारियों को ठीक किया जा रहा है वहीं हीलिंग द्वारा भी सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे मरीजों को जिन्हें दवाइयां काम नहीं करतीं उन्हें घर बैठे भी आराम दिया जा रहा है।
डॉक्टर शुभम ने बताया कि मेरा प्रयास है कि लम्बी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जितना ज्यादा से ज्यादा आराम दिया जा सके। लोग अपने खान पान में सुधार करके एवं इस थैरेपी का इस्तेमाल करके बिना दवाओं के बी पी, लकवा, किडनी की पथरी, नाभी हट जाना, चक्कर आना, महिलाओं की तमाम समस्याओं का बेहतर इलाज करा सकते हैं तथा बिना दवाओं के इस्तेमाल से जटिल से जटिल रोग का इलाज संभव है।
उक्त थैरेपी द्वारा सर्वाइकल, सायटिका,एसीडीटी, कब्ज, किडनी की पथरी आदि का इलाज भी किया जा रहा है उक्त कैम्प में श्री हनुमान जी मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्यामसुंदर बाजपेयी, राजाराम जी संरक्षक अमित पांडे महासचिव जीत सिंह कोषाध्यक्ष, नीलम श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने डॉक्टर शुभम कुमार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की

Praveen Kumar
Author: Praveen Kumar

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई