रत्नेश उपाध्याय सहारा जीवन न्यूज 
अम्बेडकरनगर। जनपद में देर रात आग लगने से दो बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्चियों को बचाने गए माता–पिता भी आग की लपटों से झुलस गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है,बता दें कि मामला अम्बेडकर नगर जिले से जुड़ा हुआ है, बेवाना थाना अंतर्गत क्षेत्र समोखपुर गांव में देर शाम को हौसिला प्रसाद पुत्री शिवांशी खाना बना रही थी इसी दौरान शार्टसर्किट की वजह से आग लग गई,देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया,दूसरे कमरे में मौजूद 19 वर्षीय दिव्यांशी व 5 वर्षीय श्रेया आग की लपटों से घिरकर पूरी तरह से झुलस गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,दोनों बच्चियों को बचाने गए हौसिला प्रसाद और उनकी पत्नी कमला भी झुलस गई,जिनका इलाज जिला अस्पताल में CMO की देख–रेख में चल रहा है,आग लगने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया,वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझने की पूरी कोशिश किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बताया गया कि लाखों रुपयों के नुकसान के साथ जनहानि भी हुई है।





