गायत्री प्रसाद प्रजापति द्वारा किए गए विकास और पीड़ितों की सेवा के कार्यों की गूंज आज भी अमेठी की धरती पर कायम

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज

अमेठी। रंगों के त्योहार होली के पर्व पर विधायक महाराजी प्रजापति द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ रही भीड़ को देख यह अन्दाजा लगाया जा सकता था कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का प्रभाव कमजोर नहीं हुआ है। वे जेल में रहते हुए आज भी गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। समारोह में वक्ताओं ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जनसेवा का गुणगान किया और लोगों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाजवादी मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया।बिरहा गायक छवि लाल पाल ने अपने गीतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव का गुणगान करते हुए लोगों का भावपूर्ण मनोरंजन किया।समारोह में प्रजापति परिवार ने मिलकर लोगों को होली के पारंपरिक मिष्ठान गुझिया बांटी और अपने घर-गांव में हंसी-खुशी पर्व मनाने का संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं।कार्यालय प्रभारी श्रीनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी कभी जातिवादी नहीं हो सकता। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रुदल यादव ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों का उल्लेख किया और उनके नक्शे कदम पर समाजवादी मूल्यों की राजनीति को मजबूत करने का संदेश दिया।विधायक के पुत्र और प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा, “हमारे पिता भले ही जनता के बीच नहीं हैं, फिर भी हम उनके विचारों के अनुरूप जनता की सेवा में पीछे नहीं हैं। होली का पर्व आपस के गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम संबंधों को मजबूत करता है।विधायक प्रतिनिधि अरूण प्रजापति ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को गरीबों और पिछड़ों के मसीहा की संज्ञा दी और कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास और पीड़ितों की सेवा के कार्यों की गूंज आज भी अमेठी की धरती पर कायम है।  बिरहा गायक छवि लाल पाल ने गीतों के माध्यम से सपा समर्थकों को मौजूदा प्रदेश की सत्ता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।मंच पर प्रधान संघ भादर के अध्यक्ष और पूर्व प्रमुख इन्द्र बहादुर सिंह, महावीर कश्यप, सरिता सिंह, मनोज उर्फ पिंटू यादव, शम्भू यादव, राजा सिंह संग्रामपुर, धर्मराज पाल, सुशील जायसवाल, अवधेश यादव, पूर्व प्रधान बाबू लाल सरोज, दूधनाथ, ग्राम प्रधान जितेन्द्र पाल, डब्लू पाल, हरीलाल प्रजापति, राम जतन यादव, राजकुमार प्रजापति, अखिलेश पाल, गया प्रसाद मौर्य, शिवनारायण कनौजिया, छोटे लाल कनौजिया, कमासिन के प्रधान त्रिभुवन यादव, अनिल यादव, एडवोकेट हरीराम यादव आदि मौजूद रहे।मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, अशोक यादव, राहुल कनौजिया, शिव गोविंद यादव आदि ने आयोजन में सहयोग किया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई