जिले में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वितरित हुआ सहायक उपकरण

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़ 

अम्बेडकरनगर । जिले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों को 45 ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर 04 कान की मशीन एंव 10 वैशाखी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में हरि ओम पाण्डेय मा०सदस्य विधान परिषद, धर्मराज निषाद मा०सदस्य विधानसभा क्षेत्र कटेहरी, श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा मा० अध्यक्ष जिला पंचायत अविनाश सिंह जिलाधिकारी, आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, की उपस्थिति में किया गया। वितरण के समय सुनील कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी, अनिल सिंह परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग, उपायुक्त श्रमरोजगार, प्रतिभा यादव जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मती सुभाषिनी जिला युवा कल्याण अधिकारी, विकम कौशल जिला समाज कल्याण अधिकारी, छोटेलाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपस्थिति रहे। सभी दिव्यांगजनों को माला और लंचपैकेट देकर विदा किया गया। मा० जनप्रतिनिधियों एंव जिलाधिकारी महोदय के हाथो से होली से पूर्व सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई