हिंदू मुस्लिम ने साथ मिलकर किया इफ्तार दिया सद्भावना का संदेश

SHARE:

रहमत, बरकत, व मग़फिरत का माह है रमजान

पत्रकार मोहम्मद तौफीक ने कराया रोजा अफ्तार

अमेठी। रहमत, बरकत व मग़फिरत के माह रमजान मे जिला संवाददाता मोहम्मद तौफीक के निवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमे हिंदू मुस्लिम समाज के लोगो ने मिलकर इफ्तारी कर सद्भावना का संदेश दिया। शुकुल बाजार ब्लॉक क्षेत्र के महोना पश्चिम निवासी पत्रकार मोहम्मद तौफीक के निवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ जिसमे सैकडो रोजेदारो ने इफ्तार कर मुल्क मे अमन सद्भावना सुख शांति की दुआ मांगी इस मौके पर पत्रकार मोहम्मद तौफीक ने कहा कि इफ्तार से सद्भावना का संदेश जाता है रमजान माह मे रोजेदार सभी गलत कामो से मुह मोडकर अच्छाई के काम करते है और आगे के जीवन मे शेष ग्यारह महीना भी नेक जीवन जीने की सीख देता है यह माह, हिंदुस्तान जाति धर्मो का गुलदस्ता है एक साथ रहने से ही खूबसुरती है। मौके पर सपा नेता लइक अहमद, प्रधान ठाकुर आवेश, प्रधान निजाम,डॉक्टर प्रदीप तिवारी, रामू तिवारी, मुरली, सुनील सेठ, डॉक्टर दानियाल, फिरोज अहमद, मंडी जाफ़रगंज सचिव सर्वेश मिश्र, नीरज सिन्हा , अलाउद्दीन, रिजवान, मुहम्मद आजम, शमीम, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद तंजीम, शाहै आलम,नुसरत , इसरत, अरमान, तालिब, शहबाज, तौहीद, मुख्तार, मेराज अहमद, बब्बू, इश्तीखार, सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई