पशु जल सेवा में लगेगी 200 जल कुण्डी, जन-सहयोग से अभियान को मिला आगाज व अंजाम

SHARE:

जल कुण्डी अभियान का आगाज 13 मार्च से

पशु जल सेवा में लगेगी 200 जल कुण्डी, जन-सहयोग से अभियान को मिला आगाज व अंजाम

बाड़मेर 12 मार्च 2025 । थार नगरी बाड़मेर में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए अबोल पशुओं की जल सेवा को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से भामाशाहों व जन-सहयोग से शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर जल कुण्डी लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ गुरूवार को जैन न्याति नोहरे की गली से होगा।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से जन-सहयोग से जीवदया व मानवता की सेवा से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जा रही है । जिस कड़ी में गुरूवार को अबोल पशुओं की जल-सेवा को लेकर जल कुण्डी लगाने का श्रीगणेश होगा। जिसका विधिवत् शुभारम्भ गुरूवार को प्रातः 10 बजे जैन न्याति नोहरे की गली से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा। जल कुण्डी लगाने के बाद सम्बन्धित परिवार को रख-रखाव की जिम्मेदारी दी जायेगी।

संस्थान दीपक जैन ने बताया कि संस्थान की ओर से पशु जल-सेवा में 200 जल कुण्डी लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सहयोग के लिए एक जल कुण्डी का नुकरा मात्र 300 रूपये रखा गया है। जल कुण्डी अभियान में जीव दया प्रेमियों का बहुत ही अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई